सनी लियोन की वेब सीरीज 'अनामिका' के सेट पर विवाद, रोकी गई शूटिंग
Image Credit: shortpedia
अभिनेत्री सनी लियोन हाल ही में एक विवाद के कारण चर्चा में रही थीं। कुछ दिनों पहले ही केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक धोखाधड़ी के मामले में उनसे पूछताछ की थी। अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि सनी लियोन अभिनीत विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' के सेट पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। इससे कारण 'अनामिका' की शूटिंग रोकनी पड़ी है। यह मामला निर्देशक विक्रम भट्ट से लेन-देन को लेकर जुड़ा हुआ है।