कोरोना मुक्त हुई ड्वेन जॉनसन एंड फैमिली, करीब दो हफ्ते पहले हुए थे संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने एक वीडियो मैसेज के जरिए बताया कि वो और उनका पूरा परिवार संक्रमित हो गया था। हालांकि अभी वो स्वस्थ्य हैं। ड्वेन ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो, उनकी पत्नी लॉरेन और उनकी दोनों बेटियां जैसमीन और टियना करीब दो-ढाई हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनके एक करीबी पारिवारिक दोस्त को कोरोना हुआ था। हालांकि उन्हें नहीं पता कि वो कैसे संक्रमित हुए।