YouTube पर Dynamite गाने को 24 घंटे में मिले 10 करोड़ व्यू , बना अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Image Credit: zee news
कोरियन पॉप-बैंड BTS ने अपना लेटेस्ट ट्रैक Dynamite का म्यूज़िक वीडियो यूट्यूब में अपलोडकिया है.पूरी दुनिया के युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहे K-POP के इस वीडियो ने मात्र चौबीस घंटे के भीतर 10 करोड़ बार देखे जाने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले YouTube पर सबसे ज्यादा बार वीडियो देखे जाने का रिकॉर्ड Blackpink के नाम था. इस बैंड के वीडियो How You Like That को 24 घंटे के अंदर 86.3 मिलियन लोगों ने देखा था.