राज कपूर के नाती अरमान जैन के घर पड़ी रेड, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने भेजा समन
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार को ईडी ने राज कपूर के नाती अरमान जैन के घर छापा मारा। जहां वो पत्नी अनिशा मल्होत्रा और मां रीमा जैन संग रहते हैंl उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अब समन भेजा। कुछ नए नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आए, जो टॉप्स ग्रुप से जुड़ रहे हैं, जिस पर 175 करोड़ की मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप है। टॉप्स ग्रुप कंपनी शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक की है।