टिक-टॉक स्टार फैसल शेख को लॉन्च करने जा रही हैं एकता कपूर, टीजर हुआ रिलीज
Image Credit: instagram
टिक-टॉक ऐप बैन होने से कई लोगों के चेहरों पर उदासी छा गई। क्योंकि जहां एक ओर लोग अपना टैलेंट अब दुनिया के सामने नहीं रख पा रहे हैं, वहीं, कुछ लोग इसलिए उदास हैं कि वह अपने पसंदीदा कलाकारों को नहीं पा रहे हैं। इसी बीच अब टिक-टॉक स्टार फैसु उर्फ फैसल शेख के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुके फैसल अब पर्दे पर अभिनय करते हुए दिखेंगे।