स्पेन के मैनुअल कैंपॉस के साथ रिलेशनशिप में हैं ईशा गुप्ता
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री ईशा गुप्ता का भी नाम जुड़ गया है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीरे पोस्ट करते हुए बताया कि वह पिछले कुछ वक्त से स्पेन के बिजनेसमैन मैनुअल कैंपॉस ग्वॉलर (Manuel Campos Guallar) को डेट कर रही हैं।