क्राइम पेट्रोल' के फेमस एक्टर शफीक अंसारी का हुआ निधन, कैंसर से थे पीड़ित
Image Credit: shortpedia
टीवी एक्टर शफीक अंसारी का कल मुंबई में निधन हो गया। पिछले 2 साल से शफीक कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें थोरेसिक कैंसर की बीमारी थी। शफीक अंसानी टीवी के मशहूर शो 'क्राइम पेट्रोल' का लंबे समय से हिस्सा थे। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी ने बताया, 'शफीक की तबियत कल दिनभर ठीक थी। लेकिन शाम 5:30 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ी और उनका इंतकाल हो गया।'