फेमस सिंगर कुमार शानू हुए कोरोना पॉजिटिव, टीम ने कहा- ‘दुआ करें’
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उनके आधारिक फेसबुक एकाउंट के जरिए दी गई। कुमार की टीम ने पोस्ट के जरिए लिखा है, ‘दुर्भाग्य से सानू दा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्लीज़ उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें। शुक्रिया। टीम कुमार शानू’। वहीं जानकारी के मुताबिक BMC ने उनके पूरे फ्लोर को सील कर दिया है। उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।