फराह खान अली और डीजे अकील शादी के 22 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुए
Image Credit: Instagram
फिल्म जगत में प्यार और अलगाव के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेत्री सुजैन खान की बहन फराह अली खान अपने पति डीजे अकील से शादी के 22 साल बाद अलग होने जा रही हैं। इस कपल ने अपनी शादी के 22 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया है। फराह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वे दोनों आपसी सहमति से अलग होने जा रहे हैं।