हैक हुए फराह खान और विक्रांत मेस्सी के सोशल मीडिया अकाउंट्स
Image Credit: Shortpedia
फराह खान और विक्रांत मेस्सी के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हुए। मेस्सी के मुताबिक, उनके अकाउंट को ठीक किया जा रहा है। जबकि फराह खान ने निर्देशक पति शिरीष कुंदेर की मदद से अपने ट्वीटर अकांउट पर वापसी की। इस दौरान दोनों सेलेब्स ने फैंस से किसी भी पोस्ट पर जवाब न देने की गुजारिश की। फराह का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हुआ था। दूसरी तरफ मेस्सी का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ था।