फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं फरदीन खान, मुकेश छाबड़ा ने की पुष्टि
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान को हाल ही में निर्माता-निर्देशक मुकेश छाबड़ा के ऑफिस के बाहर देखा गया था। इसके बाद से ही वह अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ समय पहले वह बेहद भारी-भरकम दिखने लगे थे, लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने फिट होकर सबको हैरान कर दिया है। इसके बाद ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फरदीन फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। जिसकी अब मुकेश ने पुष्टि भी कर दी है।