देशभर के फिल्म एग्जिबिटर्स ने सलमान खान से मांगी मदद, बोले- 'राधे...' सिनेमाघरों में करें रिलीज
Image Credit: shortpedia
पिछले साल 2020 में कोरोना वायरस की वजह से बंद पड़े सिनेमाघरों के कारण कई बड़ी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया था। अब बेशक सिनेमाघर दोबारा खुल चुके हैं, लेकिन दर्शक अब भी सिनेमाघरों का रुख करने के लिए तैयार नहीं है। इसी बीच सुपरस्टार सलमान खान की 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी को लेकर अब फिल्म एग्जिबिटर्स ने सलमान से एक खास अपील की है।