कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे पर बन रही फिल्म, कानपुर में शूटिंग के लिए अनुमति नहीं
Image Credit: Twitter
कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे पर आधारित फिल्म बिकरू कानपुर गैंगस्टर को यूपी में शूटिंग के लिए परमीशन नहीं मिली। को-डायरेक्टर नीरज सिंह के मुताबिक, फिल्म आगरा और मथुरा में शूट हुई। हम शूटिंग करने कानपुर भी गए थे लेकिन हमें परमीशन नहीं मिली। हमसे कहा गया कि ये विवादित है इसलिए आप शूटिंग नहीं कर सकते। फिल्म में शरद श्रीवास्तव भी को-डायरेक्टर हैं। निमय बाली लीड रोल में हैं।