पहली बार अंतरिक्ष में होगी फिल्म की शूटिंग, रूस का मिशन आज होगा लॉन्च
Image Credit: Latestly
अंतरिक्ष के क्षेत्र में रूस एक बार फिर अमरीका पर अपनी बढ़त बना रहा है। पहली बार वह अंतरिक्ष में शूटिंग को लेकर क्रू भेजने की तैयारी कर रहा है। फिल्म के क्रू को आज ही स्पेसशिप के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। रूस इसे कजाखस्तान के कॉस्मोड्रोम से भेजा जाएगा। इस मिशन में फिल्म की अभिनेत्री, निर्देशक और दोनों के लिए एक प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट गाइड को साथ भेजा जाएगा।