ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड पर अभियान चलाने वाले न्यूज चैनलों के खिलाफ कोर्ट पहुंचे फिल्म निर्माता
Image Credit: shortpedia
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद कई समाचार चैनलों ने बॉलीवुड के खिलाफ जमकर अभियान चलाया था।कई चैनलों ने तो पूरे बॉलीवुड को ड्रग्स का जाल करार दे दिया था, लेकिन अब इसको लेकर कई फिल्म निर्माताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चार बॉलीवुड एसोसिएशन और 34 बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं की ओर से दायर की गई याचिका में बॉलीवुड हस्तियों का मीडिया ट्रायल रोकने की मांग की गई है।