अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR
Image Credit: shortpedia
दुनियाभर में कोरोना वायरस नामक महामारी फैली है, इससे संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। इसी के मद्देनजर सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। अब बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ मास्क नहीं पहनने को लेकर FIR दर्ज की गई है। हाल ही में विवेक को बिना मास्क पहने बाइक चलाते हुए देखा गया था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।