Rishi Kapoor और Irrfan Khan के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले KRK के खिलाफ FIR दर्ज
Image Credit: Shortpedia
कमाल आर खान उर्फ केआरके अपने विवादित बोल और ट्वीट को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर से केआरके का ट्वीट उन पर भारी पड़ गया है। दरअसल, कमाल आर खान ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर कुछ दिनों पहले आपत्तिजनक ट्वीट किया था पुलिस की जानकारी के मुताबिक केआरके के खिलाफ बुधवार को ब्रांदा में एफआईआर दर्ज की गई है।