तापसी और विजय सेतुपति की फिल्म 'ऐनाबेले सेतुपति' का फर्स्ट लुक आया सामने, रिलीज डेट जारी
Image Credit: Newsbyte
तापसी पन्नू जल्द ही कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। 'ऐनाबेले सेतुपति' उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इसमें तापसी की जोड़ी साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ बनी है। अब इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, यह फिल्म 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। तापसी और विजय दोनों ने ही सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।