'तांडव' पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, अमेजॉन के कंटेंट हेड समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दायर
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ के हजरतगंज निवासी श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, वेब सीरीज तांडव का वीडियो धार्मिक भावना भड़काने, जातियों में विभाजन और समुदाय विशेष की भावना भड़काने में सहायक हो सकता है। इसलिए अब हजरतगंज थाने में अमेजन की ओरिजिनल कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित, सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर सहित पांच पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि सीरीज के रिलीज होने से समुदाय विशेष की भावनाएं भड़क सकती हैं।