6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद
Image Credit: Shortpedia
धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद की एनसीबी ने गिरफ्तारी की थी। अब क्षितिज को 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने फैसला सुनाया। क्षितिज पर ड्रग्स का सेवन करने और लेन-देन के आरोप हैं। क्षितिज रवि प्रसाद के घर पर छापे के दौरान गांजा मिला था। गिरफ्तार हुए ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने क्षितिज प्रसाद के नाम का खुलासा किया था।