6 दिन तक कोमा में रहने के बाद पूर्व मिस वर्ल्ड की दर्दनाक मौत, हादसे में हुई थीं जख्मी
Image Credit: zeenews
अर्जेंटीना की पूर्व मिस वर्ल्ड नोर्मा कापेग्ली की एक हादसे में मौत हो गई है. 17 दिसंबर को हुए एक्सीडेंट के बाद उनकी दर्दनाक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. नोर्मा अपने स्थित घर के पास टहल रही थीं, तभी एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में नोर्मा बुरी तरह जख्मी हो गईं. 81 साल की नोर्मा कापेग्ली 6 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रहीं और उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.