जावड़ेकर का बड़ा ऐलान, चार सरकारी फिल्मी संस्थाओं का हुआ विलय
Image Credit: Shortpedia
फिल्मी क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया। जिसके मुताबिक, चार सरकारी फिल्म संस्थाओं का विलय कर एक संस्था बनेगी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सरकार ने फिल्मस डिवीजन, फिल्म समारोह निदेशालय, भारत के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी को मिलाकर एक संस्था बनाने की मंजूरी दे दी है। इस संस्था का नाम राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम होगा।