राजकुमार राव के नाम पर की गई ठगी की कोशिश, अभिनेता ने किया आगाह
Image Credit: dailyindia
कई पुरस्कारों को अपनी झोली में डाल चुके अभिनेता राजकुमार राव किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इस साल भी उनकी कई फिल्में लाइन में लगी हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता है। अब इस अभिनेता के नाम का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन ठगी की कोशिश की गई है। खुद राजकुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को इस संबंध में आगाह किया है।