अफजल गुरु के बेटे की जिंदगी पर बनी फिल्म में दीपिका चिखलिया बनीं अफजल की पत्नी
Image Credit: Shortpedia
संसद के हमलावर आतंकी अफजल गुरु के बेटे गालिब पर फिल्म बनी है। इसका टाइटल भी 'गालिब' ही है। अफजल के बेटे को केंद्र में रखकर उसके सकारात्मक पक्ष को फिल्म में दिखाया जाएगा। इस फिल्म के साथ 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया की वापसी बड़े पर्दे पर हो रही है। उन्होंने फिल्म में अफजल की पत्नी और गालिब की मां शबाना का किरदार निभाया है।