गणेश आचार्य ने घटाया 100 किलो वजन
Image Credit: Shortpedia
'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, टेरेंस लुईस और गीता कपूर स्पेशल गेस्ट होंगे। इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में गणेश आचार्य ने खुलासा किया कि उन्होंने अब तक करीब 100 किलो वजन घटा लिया है। इस पर कपिल शर्मा उनसे मजाक में कहते हैं कि, इसका मतलब आपने तो 2 आदमी गायब कर दिए।