जैद दरबार के साथ शादी करने पर बोलीं गौहर खान, कहा- खुश हूं कि मैंने देर नहीं लगाईं
Image Credit: shortpedia
अभिनेत्री गौहर खान ने हाल ही में जैद दरबार के साथ नया-नया अपना घर बसाया है और उन्हें इस बात की खुशी है कि शादी का फैसला लेने में दोनों ने ज्यादा देर नहीं लगाई. गौहर ने आईएएनएस संग बात करते हुए कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है और मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं कि जैद मेरी जिंदगी में आए हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि हमने शादी करने में ज्यादा देर नहीं लगाई है."