नियमों की अवेहलना कर शूटिंग के लिए निकलीं गौहर खान, बीएमसी ने दर्ज कराया मामला
Image Credit: Shortpedia
गौहर खान के खिलाफ बीएमसी ने कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज करवाई। गौहर खान कोरोना गाइडलाइंस को ताक पर रखकर शूटिंग के लिए निकली थीं। पुलिस के मुताबिक, उन पर कोरोना गाइडलाइंस का मामला दर्ज हुआ। उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और उन्हें घर में रुककर खुद को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद वह फिल्म की शूटिंग के लिए चली गईं।