गौहर खान पर बीएमसी की कार्रवाई के बाद अभिनेत्री की टीम ने कहा- उनकी सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं
Image Credit: Newsbyteapp
गौहर खान पर बीएमसी ने कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप लगाया था। बीएमसी के मुताबिक, गौहर कोरोना संक्रमित थीं और बावजूद इसके वो शूटिंग लोकेशन पर गईं। इस संबंध में उन पर मामला भी दर्ज हुआ था। अब अभिनेत्री की टीम ने कहा कि गौहर की ताजा रिपोर्ट में वे सभी प्रकार की जांच में नेगेटिव पाई गईं। वह बीएमसी के नियमों का पालन कर रही हैं। आग्रह है कि अटकलों पर विराम लगाएं।