पढ़ने के लिए पैदल जाती थीं लड़कियां, सोनू ने पूरे गांव के लिए भेज दी साइकिल
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता सोनू सूद ने यूपी के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले की लड़कियों की मदद की है। दरअसल एक यूजर ने सोनू से मदद मांगते हुए लिखा, 'सोनू सूद जी गांव में 35 लड़कियां हैं जिन्हें पढ़ने के लिए 8-15 किलोमीटर दूर जाना है। अगर आप इन सभी को साइकिल दे पाएं तो इनका भविष्य सुधर जाएगा'। इसपर सोनू ने लिखा, 'गांव की हर लड़की के पास साइकिल होगी और हर लड़की पढ़ेगी'।