यूएई में दोबारा रिलीज होंगी फिल्म गुड न्यूज़ और ड्रीम गर्ल
Image Credit: Shortpedia
फिल्म गुड न्यूज़ और ड्रीम गर्ल अब यूएई में दोबारा रिलीज होंगी। फिल्म गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी और करीना कपूर नजर आए थे। जबकि फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना और नुशरत भरुचा मुख्य किरदारों में थे। यूएई में थियेटर्स 27 मई से खुल गए हैं। अब ऐसे में फिल्म गुड न्यूज़ और फिल्म ड्रीम गर्ल 11 जून को वहां पर दोबारा प्रदर्शित की जाएंगी।