दुर्गम इलाकों में ड्रोन के जरिये वैक्सीन पहुंचाने की योजना बना रही सरकार
Image Credit: newsbyte
केंद्र सरकार दुर्गम इलाकों में ड्रोन के जरिये कोरोना वायरस वैक्सीन पहुंचाने की योजना बना रही है। IIT कानपुर के एक अध्ययन में इस योजना को संभव बताने के बाद सरकार ने अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) के जरिये दुर्गम इलाकों में वैक्सीन पहुंचाने की योजना तैयार की है। इस योजना में ऐसे UAV को शामिल किया जाएगा, जो चार किलोग्राम वजन के साथ कम से कम 35 किलोमीटर तक उड़ान भर सके।