हवेली मालिक और अड़ियल किराएदार की कहानी, 'गुलाबो सिताबो' का ट्रेलर रिलीज
Image Credit: YouTube
फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म की कहानी हवेली के मालिक और उसमें रहने वाले अड़ियल किराएदार की है। हवेली के मालिक हैं- अमिताभ बच्चन यानी कि 78 साल के मिर्जा और किराएदार है- आयुष्मान खुराना यानी कि बांके। जिस हवेली को लेकर झगड़ा है, वो है लखनऊ की फातिमा महल नामक जर्जर हवेली। सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 12 जून को अमेजॉन प्राइम पर आएगी।