'बिग बॉस 14' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट
Image Credit: Shortpedia
कलर्स चैनल के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की शुरुआत बेशक थोड़ी बोरिंग रही थी, लेकिन अब मेकर्स इसे दिलचस्प बनाने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में शो में कई सितारों को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है। अब खबर आई है कि शो में जल्द ही कुछ और सदस्य भी एंट्री करने वाले हैं। जिनमें से एक नाम सुर्खियों में रहने वाली हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का भी सामने आया है।