हाथरस गैंगरेप मामले पर गर्माया बॉलीवुड, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
Image Credit: Shortpedia
हाथरस गैंगरेप मामले पर बी-टाउन सेलेब्स गर्माए। सेलेब्स ने दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा देने की मांग की। दरअसल, हाथरस में एक 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या की गई। उसकी जीभ काटी गई, रीढ़ की हड्डी तोड़ी गई। अक्षय ने कहा- 'दोषियों को फांसी दो।' बकौल कंगना, 'रेपिस्ट को सबके सामने गोली मारो।' बकौल ऋचा, 'हाथरस पीड़िता को न्याय मिले। दोषियों को सजा दो।'