हिना खान का म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' रिलीज़, दोस्त प्रियांक संग फरमा रहीं इश्क
Image Credit: YouTube
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर पहुंची एक्ट्रेस हिना खान बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। आज उनका एक म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' रिलीज़ हुआ। जिसमें उनके साथ प्रियांक शर्मा दिखे। गाने को आवाज अरिजीत सिंह ने दी, म्यूजिक असद खान का था और लिरिक्स रकीब आलम ने लिखे। दोनों ही सितारे बिग बॉस में दिख चुके हैं। 'रांझणा' के अलावा हिना खान वेब सीरिज Damaged 2 में दिख चुकी हैं।