'दृश्यम 2' का हिन्दी रीमेक बनेगा, फिर से साथ दिख सकते हैं अजय देवगन और तब्बू
Image Credit: shortpedia
हाल में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' के राइट्स को निर्माता कुमार मंगत ने खरीद लिया है। कुमार इस फिल्म की हिन्दी रीमेक बनाने जा रहे हैं। 2015 में रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम' 2013 में इसी नाम से बनी मलयालम फिल्म की रीमेक थी। अभिनेता मोहनलाल को 'दृश्यम 2' में अभिनय के लिए सराहना मिली है। अब मंगत की हिन्दी रीमेक में अजय और तब्बू को फिर मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है।