15 दिसंबर के बाद भारत में बंद हो जाएगा हॉलीवुड फिल्मों का प्रीमियम चैनल 'एचबीओ'
Image Credit: Shortpedia
वार्नर ब्रदर्स और यूनिवर्सल अब अपनी फिल्मों के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ला रहे हैं। जिसके चलते भारत में दिखने वाले इनके प्रीमियम मूवी चैनल बंद हो जाएंगे। यूनिवर्सल पिक्चर्स भारत से अपना कारोबार समेट रहा है, हालांकि एक डील के तहत वार्नर ब्रदर्स उसकी मूवी दिखाएगा। वहीं बाकी देशों में यूनिवर्सल पिक्चर्स, वार्नर ब्रदर्स की मूवी दिखाएगा। खबर है कि वार्नर ब्रदर्स का चैनल एचबीओ 15 दिसंबर के बाद भारत में बंद हो जाएगा।