ऋतिक ने कृष के 15 साल पूरे होने पर किया कृष 4 का ऐलान
Image Credit: Shortpedia
ऋतिक रोशन की फ़िल्म कृष की पहली किश्त को रिलीज़ हुए हाल ही में 15 साल पूरे हो गए हैं। ऋतिक ने अपने फैंस के साथ एक ख़ुशख़बरी साझा की। उन्होंने एक वीडियो के साथ फ़िल्म की चौथी किस्त कृष 4 की विधिवत घोषणा की। कृष 4 को लेकर काफ़ी वक़्त से ख़बरें आ रही थीं, मगर यह पहली बार है, जब ऋतिक ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है।