ऋतिक का न्यू ईयर सेलिब्रेशन वीडियो वायरल, साथ में दिखे मीका सिंह
Image Credit: Instagram
ऋतिक रोशन का नए साल का सेलिब्रेशन वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मीका सिंह गिटार संभाले दिखे। ऋतिक अपनी डेब्यू फ़िल्म 'कहो ना प्यार है' का सॉन्ग 'इक पल का जीना' गाते दिखे। वायरल वीडियो में ऋतिक गाने के सिग्नेचर डांसिंग स्टेप्स पर थिरकने लगते हैं। मीका ने वीडियो शेयर करके लिखा, 'ऋतिक रोशन संग शानदार वक़्त बिताया। सबको नए साल की शुभकामनाएं। ईश्वर, सबको अच्छी सेहत और ख़ुशियां दें। अलविदा 2020 और 2021 का स्वागत।'