ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन कर रहीं अली गोनी के भाई को डेट!
Image Credit: Dainik Bhaskar
खबर है कि ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान अभिनेता अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। अर्सलान, अभिनेता अली गोनी के भाई हैं। अर्सलान जल्द ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में निगेटिव किरदार में दिखेंगे। पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, 'सुजैन और अर्सलान की बॉडी लैंग्वेज से यह साफ हुआ कि वे सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि उनका रिश्ता इससे आगे का है।'