स्पेन के कॉलेजों में मार्केटिंग सिलेब्स मे पढ़ाई जाती है ऋतिक की "जिंदगी न मिलेगी दोबारा"
Image Credit: Shortpedia
जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' को जितनी बार भी देखो, आप कभी इससे बोर नहीं होंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग स्पेन की शानदार जगहों पर हुई है। फिल्म की रिलीज के बाद भारी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने के लिए स्पेन जाने लगे। इससे वहां का टूरिज्म 65 फीसदी तक बढ़ गया है। अब फिल्म को स्पेन के कॉलेजों में मार्केटिंग सिलेब्स में शामिल किया गया है।