आईफा अवॉर्ड्स: विक्की कौशल सरदार उधम के लिए बेस्ट एक्टर, मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस रहीं कृति सेनन
Image Credit: Shortpedia
कौसर मुनीर को बेस्ट लिरिक्स अवॉर्ड मिला। तड़प के लिए अहान शेट्टी बेस्ट डेब्यू मेल एक्टर रहे। 83 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला। बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब अनुराग बसु ने फिल्म लूडो के लिए जीता। पंकज त्रिपाठी फिल्म लूडो के लिए बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर बने। अभिनेत्री सई ताम्हणकर को फिल्म मिमी में परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब मिला। शेरशाह बेस्ट फिल्म जबकि विष्णुवर्धन शेरशाह के लिए बेस्ट डायरेक्टर रहे।