Indian Idol 10 फेम रेणु नागर की प्रेमी के सुसाइड के बाद बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
Image Credit: Shortpedia
इंडियन आइडल शो में हिस्सा ले चुकी सिंगर रेणु नागर की तबीयत खराब होने पर उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। दरअसल रेणु के बॉयफ्रेंड रवि नट की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। इस बात का रेणु पर गहरा असर पड़ा और मानसिक तनाव में आते ही वह बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में भर्ती किया।