इरफान खान की मां का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके अभिनेता
Image Credit: Shortpedia
लंबे समय से बीमार चल रहीं बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का शनिवार को जयपुर में निधन हो गया। बता दें इरफान की मां राजस्थान के टोंक के नवाब खानदान से ताल्लुक रखती थी। हालांकि, अभी इरफान भारत में नहीं हैं और वो अपने इलाज के सिलसिले में भारत से बाहर हैं, ऐसे में वो अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।