मार्च में 12 मार्च को रिलीज होगी इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की 'टाइम टू डांस'
Image Credit: shortpedia
अभिनेता सूरज पंचोली और कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ की आगामी फिल्म 'टाइम टू डांस' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म को इसी साल 12 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से कटरीना की बहन इसाबेल बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में इसाबेल एक बॉलरूम डांसर की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, सूरज को एक स्ट्रीट डांसर की भूमिका में देखा जाएगा।