ईशा देओल को इंस्टाग्राम अकाउंट भी हुआ हैक, मिला था कॉपीराइट उल्लंघन का मैसेज
Image Credit: Newsbyte
ईशा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने इसके साथ इंस्टाग्राम का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें उनके पास कॉपीराइट उल्लंघन का एक मैसेज दिखाई दे रहा है। इस पर क्लिक करते ही अभिनेत्री का अकाउंट हैक हो गया। ईशा ने अब अपने सभी चाहने वालों से निवेदन किया है कि अगर किसी को उनकी ओर से कोई संदेश मिले तो कृपया उस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर न करें।