सुशांत के फैन्स ने बॉयकॉट किया रणवीर का 'बिंगो' वाला एड, कंपनी बोली- पिछले साल ही हो गई थी शूटिंग
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने रणवीर सिंह के 'बिंगो' वाले एड का बॉयकॉट किया। फैन्स का आरोप है कि एड में सुशांत का मजाक उड़ाया गया। इस पर कंपनी ने सफाई दी कि ये आरोप गलत हैं। बिंगो का विज्ञापन एक साल पहले अक्टूबर 2019 में शूट हुआ था। महामारी के चलते हुई देरी से एड इस साल प्रसारित हुआ। ट्विटर पर #NoSushantNoBollywood और #BoycottBollywood जैसे हैशटेग ट्रेंड हुए।