सूर्यवंशी में विलेन बनेंगे जैकी श्रॉफ, लेकिन सिंघम से भी होगा सामना
Image Credit: Shortpedia
जैकी श्रॉफ अब फिल्म 'सूर्यवंशी' में विलेन के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'लश्कर' होगा। सूत्रों के मुताबिक, वो अक्षय के किरदार 'वीर सूर्यवंशी' को अंत तक छकाते दिखेंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि लश्कर अंत में बच जाता है जहां इस फ्रेंचाइजी की 'सिंघम 3' में उसका सामना अजय देवगन से होगा। रोहित शेट्टी की ये फ्रेंचाइजी मार्वेल स्टूडियोज की फ्रेंचाइजी जैसे बन रही है।