जाहन्वी कपूर ने मुंबई में खरीदा 39 करोड़ कीमत का 3 फ्लोर का घर
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मुंबई के जूहू में अपने लिए एक प्रोपर्टी खरीदी है। उनके इस बंगले की कीमत करोड़ों में है। 39 करोड़ कीमत का यह घर 3 फ्लोर का है। जिसका क्षेत्रफल 3456 स्क्वायर फीट है। इसके लिए उन्होंने 78 लाख की स्टांप ड्यूटी चुकाई। घर की डील 7 दिसंबर को फाइनल हुई थी। उन्होंने 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। उनकी आने वाली फिल्म रूही अफजा और दोस्ताना 2 है।