जाह्नवी कपूर का 'रूही' लुक है कमाल, बैकलेस फोटोज से मचाई सनसनी
Image Credit: shortpedia
जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर आज कल काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और डांसिंग वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं. अब हाल ही में एक बार फिर से जाह्नवी ने कई फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जाह्नवी ने ये लुक अपनी आने वाली फिल्म 'रूही' के दूसरे दिन के प्रमोशन के लिए तैयार किया है.